फैंसले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लेते हैं और इल्जाम भारत पर लगाते हैं। नेपाल की सत्ता से बेदखल हो चुके नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा देने के बाद भी लगातार जहर उगल रहे हैं।

भारत के खिलाफ उगला उनका जहर बता रहा है कि कैसे नेपाल के प्रधानमंत्री का अहम टूट चुका है। केपी शर्मा ओली सत्ता से बेदखल होने के साथ ही भारत के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। जाते जाते भी ओपन लेटर में वो भारत के खिलाफ एक के बाद एक बयानबाजी करते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केपी शर्मा ने भारत को लेकर खूब जहर उगला। नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री और सीपीएनयूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पहली बार जेन जी विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने एक ओपन लेटर लिखा और इस ओपन लेटर में सिर्फ और सिर्फ भारत को लेकर अपना दर्द बयान किया।

।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

Nepal के बाद फ्रांस में तख्तापलट! अचानक PM मोदी के फोन की घंटी खूब बजने लगी

केपी शर्मा ओली ने अपने ओपन लेटर में लिखा कि उन्होंने भारत से सीमा विवाद के मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने लिखा लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल के और अगर इस मुद्दे को न उठाया हो तो मुझे कई फायदे मिलते। पत्र में उन्होंने लिखा कि आज, शिवपुरी में नेपाल सेना के सैनिकों से घिरे एक सुरक्षित और अलग क्षेत्र में बैठकर, मैं आप सभी को याद कर रहा हूं। आपके चेहरे मेरे दिमाग में जीवंत रूप से नाच रहे हैं। जहां भी मैं जाता हूँ, छोटे बच्चों को देखता हूं, वे तुरंत मेरी बांहों में दौड़ आते हैं। उनकी मासूम हंसी, उनके छोटे-छोटे शरीर की गर्माहट, मुझे अपार खुशी से भर देती है। बच्चों के बीच रहना हमेशा मुझे उत्साह और संतुष्टि देता रहा है।