

रूद्रपुर, 11 दिसम्बर 2025। उत्तराखण्ड वॉलीबाल एसोसिएशन एवं खेल विभाग की ओर से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2025 का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उत्तराखण्ड वॉलीबाल एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह धानक और ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक मजबूती का सर्वोत्तम माध्यम हैं और इन्हीं से खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं।
ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की अपील की। कार्की ने बताया कि महिला वर्ग की प्रतियोगिता 11-12 दिसम्बर और पुरुष वर्ग की 13-14 दिसम्बर को आयोजित होगी। महिला वर्ग में राज्यभर से 10 टीमों के लगभग 130 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव दिवेश पांडे, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, कोच, रेफरी व खिलाड़ी मौजूद रहे।




