देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं.

Spread the love

दिल्ली से महज 50 किलोमीटर दूर फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. डॉक्टर की डिग्री और अस्पताल की नौकरी की आड़ में आतंक फैलाने की तैयारी चल रही थी.

धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ये धमाका गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है. ये ब्लास्ट कार में सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर एंगल से जांच जारी है.

क्या बोला फायर डिपार्टमेंट?

इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है. विभाग की ओर से बताया गया, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी. इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है.

चश्मदीद की जुबानी

इस ब्लास्ट को लेकर एक चश्मदीद ने बताया, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए. इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए. लोग दहशत में आ गए. इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं.

हादसे के चश्मदीद दिल्ली निवासी राजधर पांडे ने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. बहुत जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो डॉक्टर डॉ. आदिल अहमद राठर और डॉ. मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से 360 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, दो राइफलें, 20 टाइमर, बैटरी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल अहमद राठर, जो अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के पद पर काम करता था वहीं उसका साथी डॉ. मुजम्मिल शकील फरीदाबाद की अल फलह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था. एजेंसियों को शक है कि दोनों ने अपनी सैलरी का एक हिस्सा आतंक गतिविधियों को फंड करने में लगाया.

किराए के घर से मिला बारूद का जखीरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों के ठिकाने से तीन मैगजीन, आठ बड़े और तीन छोटे सूटकेसों में भरा विस्फोटक, दो रायफलें और वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह आरडीएक्स नहीं बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है, जिसका इस्तेमाल बड़े धमाके करने के लिए किया जा सकता था.

डॉक्टर से आतंकी बनने तक का सफर

आदिल अहमद और मुजम्मिल दोनों ही पढ़े-लिखे परिवारों से आते हैं. आदिल ने मेडिकल कॉलेज से MBBS और बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही सहारनपुर से आदिल को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने कबूल किया कि अनंतनाग के एक बैंक लॉकर में AK-47 और विस्फोटक छिपा रखा है. जब पुलिस ने लॉकर खोला, तो वहां हथियारों का जखीरा मिला. उसी की जानकारी के आधार पर एजेंसियों ने फरीदाबाद में छापेमारी की और 360 किलो से ज्यादा बारूद बरामद किया.

कितनी होगी सैलरी?

अगर हम डॉ. आदिल अहमद राठर की सैलरी की बात करें तो वह सहारनपुर-अंबाला रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहा था. अनुमानित सैलरी मानी जाए तो 80 हजार से 1 लाख 20 हजार रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है।

विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली अपराध शाखा और दिल्ली विशेष शाखा की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सभी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए विस्फोट की गहन जांच की जाएगी।

घटना की गहन जांच शुरू

गृह मंत्री ने कहा कि एनएसजी और एनआइए की टीमों ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के साथ मिलकर गहन जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और विशेष शाखा के प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी आशंकाओं पर विचार कर रहे हैं। हम सभी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम नतीजे जनता के सामने पेश करेंगे।

इस बीच, दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। गृह मंत्री ने भी हमें फोन किया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।

जगह-जगह हो रही चेकिंग

कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से इंटर स्टेट सहित अलग-अलग जगह नाके स्थापित किये जा रहे है। कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा सदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चैक किया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपनें-2 क्षेत्र में असामाजिक तत्वो पर निगरानी रखने हेतु भीड़-भाड़ इलाकों में गश्त पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये। इसके साथ ही सभी थाना व क्राइम यूनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं व बाजारों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चेक किया जा रहा है।


Spread the love