आज का मौसम 27 मई 2026: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। एक ओर जहां मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

Spread the love

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में अगले 7 दिनों तक मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। Rudrapur और Haridwar में तेज गर्मी के बीच सप्ताहांत में हल्की बारिश और गरज के आसार हैं। Dehradun में बादल छाए रह सकते हैं तथा कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। Nainital, Almora और Pithoragarh में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा, जबकि दोपहर बाद हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक की संभावना है। सप्ताह के अंत तक मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

जिससे यूपी, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश होने का अलर्ट है। बकि पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से 28 मई से तापमान में गिरावट आने और लू से राहत मिलने के आसार हैं।

IMD के मुताबिक, 26 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के दक्षिण -पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों तथा अंडमान सागर के शेष क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रियता बढ़ने के साथ पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु और तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के प्रभाव से जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल शामिल है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में बारिश का अलर्ट (27-29 मई): राजधानी दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि 28 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। वहीं बारिश का यह सिलसिला 29 मई को भी जारी रहेगा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट (27-31 मई): मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना। जबकि 27 मई को गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। वहीं 29 मई को कई जिलो में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट (27-29 मई): कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना। मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के दौरान कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना है।

शहरअधिकतम तापमान (27 मई)न्यूनतम तापमान (27 मई)दिल्ली44°C31°Cमुंबई34°C31°Cचेन्नई37°C29°Cकोलकाता37°C27°Cलखनऊ42°C28°Cपटना36°C26°Cरांची37°C24°Cभोपाल42°C30°Cजयपुर43°C32°Cशिमला32°C21°Cनैनीताल30°C21°C

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान में भीषण लू और आंधी का अलर्ट ( 27 से 29 मई): मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 28 और 29 मई को धूलभरी आंधी चल सकती है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा संभाग में तापमान बेहद ऊंचा रहने की संभावना जताई गई है। सौराष्ट्र-कच्छ से सटे इलाकों में भी गर्म हवाएं चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट (27 से 29 मई): हिमाचल के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई जिलों में मौसम बदलने के आसार। मौसम विभाग ने 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Spread the love