विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र कृष पपनाई ने राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

हल्द्वानी। विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र कृष पपनाई ने सातवीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर विद्यालय, क्षेत्र और राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 जून तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित की गई थी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
कृष पपनाई ने 38 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया और अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सभी मुकाबलों में विजय प्राप्त की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेघालय के खिलाड़ी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
कृष की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री गोपाल सिंह पटवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मधवाल तथा समस्त विद्यालय परिवार ने कृष को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि कृष की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृष भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताएं अर्जित कर अपने विद्यालय, माता-पिता, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love