देहरादून। लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस परिवार ने उत्साह और उल्लास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
इस अवसर पर SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
हरेला पर्व के तहत पुलिस लाइन के साथ-साथ जनपद देहरादून के सभी थाना और चौकियों में भी फलदार एवं छायादार वृक्षों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया। अभियान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दून पुलिस के इस हरित अभियान ने समाज को प्रकृति संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व का सकारात्मक संदेश दिया।
