रूद्रपुर 02 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीयू, सीयू, वीवी पैट (ईवीएम) का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टेªट स्थित वीसी रूम में किया गया। इस द्वितीय रेण्डमाईजेशन से वीयू, सीयू एवं वीवी पैट का विधानसभाओं में बूथ आवंटित हो गये है।रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभाओं में कुल 3212 बीयू, 3212 सीयू व 3427 वीवी पैटों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिन्हे अब बूथ आवंटित हो गये है। उन्होने बताया कि 07 अप्रैल को जनपद के 1901 बीयू, 1901 सीयू व 2047 वीवी पैट को वेयर हाउस से बगवाड़ा मंडी स्ट्रांग रूम में स्थानान्तरित किये जायेगें, जहां पर सभी मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जायेगा। उन्होने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अवश्य उपस्थित रहे।रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नैनीताल फिंचा राम चौहान, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल प्रेक्षक बीएस चलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान सहित प्रत्याशी जीवन चन्द्र उप्रेती, भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद मित्तल, कांग्रेस प्रतिनिधि संजय किरौला, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनिल आर्य, महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे व सीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जुड़ी थी।
Spread the loveयह लाभ राज्य की ओबीसी सूची में शामिल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जो केंद्र की ओबीसी सूची में नहीं हैं। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स […]
Spread the love38 वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियां जिन भी शहरों में प्रस्तावित है, वहां पर छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने के लिए पहल की जा रही है। युवा दिवस यानी […]
Spread the loveपुलिस प्रशासन ने रोड शो के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। सीएम धामी दोपहर में एफटीआई हेलीपैड पर उतरेंगे। […]