उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में हुई एक दलित लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान दिग्विजय सिंह उर्फ दुर्विजय उर्फ बाबा, विजय साहू और हरीराम कोरी के रूप में हुई है.

तीनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं. आरोपी एक साथ मकान की पेंटिंग का काम किया करते थे. इनमें मुख्य आरोपी बाबा पार्ट टाइम चौकीदारी भी करता था.

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाबा पीड़िता के घर आता-जाता था. ये बात पीड़िता के भाई को पसंद नहीं थी. क्योंकि उसकी छवि पूरे गांव में खराब थी. एक दिन उसने आरोपी को मारपीट के अपने घर से भगा दिया. इसके बाद से ही वो नाराज चल रहा था. वो उनसे बदला लेने के मौके देख रहा था. वारदात वाले दिन पीड़िता कथा सुनकर घर लौट रही थी. उस समय बाबा अपने दोस्तों के साथ एक स्कूल के पास शराब पी रहा था.

पीड़िता को देखकर तीनों ने घेर लिया. उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती करने लगे. उसने विरोध किया तो उसकी हत्या करके हाथ-पैर बांधकर नाले में फेंक दिया. इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गए. इधर पीड़िता के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता की तलाश शुरू कर दी. अगले दिन पीड़िता निर्वस्त्र शव बरामद किया गया. पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.