
रुद्रपुर की नजूल भूमि पर मालिकाना हक की लड़ाई अब सोशल मीडिया फोटोशूट तक सिमटती जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर दौरे के दौरान रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। उसी दिन रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर नजूल फ्रीहोल्ड पर लगी हाईकोर्ट की रोक को हटवाने की मांग की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं – एक हाथ में ज्ञापन, दूसरी ओर कैमरे की तरफ मुस्कान।
प्रकाशन: शैल ग्लोबल टाइम्स / हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स

