
रुद्रपुर। पैनलवुड फर्नीचर निर्माण में अग्रणी क्राफ्ट्समेन कंपनी सिडकुल सेक्टर-6 द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 30 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, पुलिस लाइन रोड, रुद्रपुर में आयोजित होगा।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला सेवायोजन कार्यालय ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस एक दिवसीय मेले में चयन प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सीधी नियुक्ति क्राफ्ट्समेन कंपनी के सिडकुल स्थित प्लांट में की जाएगी।
पदों का विवरण निम्नानुसार है:
कुल रिक्त पद – 53
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:
- सभी पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
- आयु सीमा – 18 से 55 वर्ष।
- फ्रेशर और अनुभवी दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।
- वेतन योग्यता व अनुभव के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को www.ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो व बायोडाटा के साथ स्वयं के खर्च पर उक्त तिथि को निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों।
अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर के दूरभाष संख्या 05944-250691 पर संपर्क किया जा सकता है।
