रूद्रपुर, 09 जुलाई, 2025 () – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कोषागार के निकट संस्कृति विभाग द्वारा 609.86 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अभियंताओं को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आगामी दिसम्बर तक ऑडिटोरियम को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सहायक अभियंता पेयजल निगम बी.सी. जोशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भूतल पर मंच के साथ 250 सीट क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, जिसमें 4 कक्ष, 2 शौचालय, 1 वीआईपी कक्ष तथा 1 कार्यालय कक्ष शामिल हैं। प्रथम तल पर भी 4 कक्ष एवं 2 शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम का फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है और इसे दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी भदौरिया ने ऑडिटोरियम पोर्च को दुरुस्त करने तथा छत व शौचालयों के डाउन पाइप को दीवारों के भीतर करने के निर्देश दिए, ताकि वे बाहर दिखाई न दें। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक पेंटिंग्स व होर्डिंग्स लगाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला पर्यटन अधिकारी को नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम बी.सी. जोशी और अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी रहे।
Spread the loveयह आयोजन 6 नवंबर को प्रदेश के रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून में आयोजित होगा। इसमें आठवीं पास से पोस्टग्रेजुएट तक के बेरोजगार युवाओं को […]
Spread the love28 फरवरी 2026 से इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों ने स्थिति को काफी संवेदनशील बना दिया है। हालांकि, परमाणु […]
Spread the loveरुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा सोमवार 27 जुलाई को उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर दौरे पर रहेंगे। जिला […]