रूद्रपुर, 09 जुलाई, 2025 () – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कोषागार के निकट संस्कृति विभाग द्वारा 609.86 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अभियंताओं को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आगामी दिसम्बर तक ऑडिटोरियम को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सहायक अभियंता पेयजल निगम बी.सी. जोशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भूतल पर मंच के साथ 250 सीट क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, जिसमें 4 कक्ष, 2 शौचालय, 1 वीआईपी कक्ष तथा 1 कार्यालय कक्ष शामिल हैं। प्रथम तल पर भी 4 कक्ष एवं 2 शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम का फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है और इसे दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी भदौरिया ने ऑडिटोरियम पोर्च को दुरुस्त करने तथा छत व शौचालयों के डाउन पाइप को दीवारों के भीतर करने के निर्देश दिए, ताकि वे बाहर दिखाई न दें। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक पेंटिंग्स व होर्डिंग्स लगाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला पर्यटन अधिकारी को नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम बी.सी. जोशी और अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी रहे।
Spread the loveस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर हैं। दुष्कर्म के प्रकरण में लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान मनुस्मृति पर की गई कथित टिप्पणी पर ज्योतिर्मठ के […]
Spread the loveरुद्रपुर, 17 जून 2025 – उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार के सख्त अभियान के तहत रुद्रपुर के पहाड़गंज क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने वार्ड […]
Spread the loveहालाँकि, आपकी कड़ी मेहनत के कारण परिवार को कम समय देने की स्थिति बन सकती है, जिससे परिवार के सदस्य शिकायत कर सकते हैं। आपके मन में अधिक […]