रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं वसुंधरा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में 20 आम, 20 लीची, 20 चीकू, नीम, पीपल, करौंदा, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन डॉ. के. सी. चंदोला ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय, डॉ. सागर तिवारी, डॉ. सविता यादव, डॉ. चोहान, डॉ. दीक्षित, डॉ. नवीन, डॉ. श्यामलाल, डॉ. बेबी जोशी, डॉ. परी जी, डॉ. नेगी जी, अन्य इंटर्न डॉक्टर्स तथा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।डॉ. के. सी. चंदोला ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. अजय ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के महत्व का बोध कराता है और यह पर्व हमें अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में हरियाली और उत्साह का विशेष माहौल रहा।
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!
Spread the loveपौष माह कब से कब तक है? पौष मास 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को समाप्त होगा. पूरे महीने सूर्य पूजा, व्रत, […]
Spread the loveगदरपुर (रुद्रपुर), 31 जुलाई 2025 — उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा […]
Spread the loveसंपादकीय :रुद्रपुर की सरज़मीं एक ऐतिहासिक क्षण की दहलीज़ पर खड़ी है। आगामी 4 दिसंबर को पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाला […]