खानपुर न. 1 में अखण्ड नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, बंग भवन निर्माण को लेकर डीएम से की मुलाकात

Spread the love

खानपुर न. 1 में अखण्ड नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, बंग भवन निर्माण को लेकर डीएम से की मुलाकात
रुद्रपुर। खानपुर नंबर-1 क्षेत्र में आयोजित भव्य एवं दिव्य अखण्ड नाम संकीर्तन में विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां विधायक ने भंडारे में सेवा करते हुए भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बंगाली समाज में अखण्ड नाम संकीर्तन की विशेष मान्यता है। राधा-कृष्ण भक्ति के संगीत में श्रद्धालु पूरी तरह भावविभोर नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि संकीर्तन के श्रवण मात्र से मन को शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिवर्ष खानपुर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और हर वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था एवं समर्पण और अधिक मजबूत होता दिखाई देता है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कौशल विश्वास, मनमोहन वाधवा, गुरबाज दुमरा, विशाल माझी, जयदेव मंडल, किशोर मनी, कालीचरण विश्वास, बाबूराम सरकार, सोमनाथ मनी, शंभू सरदार, मिहिर विश्वास, कार्तिक राय, प्रकाश हालदार, रतन राय, समीर सिकदर और देव मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बंग भवन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया तेज करने की मांग
रुद्रपुर में बंगाली समाज के लिए प्रस्तावित “बंग भवन” के निर्माण को लेकर विधायक शिव अरोरा ने सक्रिय पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की और किच्छा रोड स्थित पुराने ट्रेजरी ऑफिस की चयनित भूमि के शीघ्र हस्तांतरण के लिए लिखित पत्र सौंपा।
विधायक ने बताया कि 14 अगस्त 2023 को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बंग भवन निर्माण की मांग रखी गई थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए अपनी घोषणाओं में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने भी अपने प्रस्तावित प्रमुख कार्यों में इसे शामिल किया था।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रशासनिक टीम के साथ किच्छा बायपास रोड स्थित पुराने ट्रेजरी ऑफिस परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसे बंग भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया। अब जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रस्तावित बंग भवन में बंगाली समाज की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास और देश की आजादी में उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही तराई क्षेत्र के विकास में बंगाली समाज की महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जमीन हस्तांतरण के बाद जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होगा।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास, समीर राय, शंकर चक्रवर्ती, गणेश सरकार, विशाल शील, पलव शील सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love