पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा, जिसके नतीजे 24 मई को आएंगे. चुनाव आयोग ने प्रदेश की 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान हुई गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के मद्देनजर ये फैसला लिया है.

Spread the love

चुनाव आयोग के निर्देश:-

  • फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराए जाएंगे.
  • सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा.
  • अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
  • फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी.
  • पश्चिम बंगाल में 4 मई को 293 सीटों पर मतगणना होगी.

वहीं फाल्टा के हासिमनगर में कथित धमकी और डराने-धमकाने के मामले में पंचायत प्रधान इसराफिल चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में अब तक तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है.चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया था कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करें. ग्रामीणों ने इन सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा को वोट देने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर के सूत्रों ने बताया कि आयोग ने डायमंड हार्बर जिला पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर वे उसके निर्देशों का पालन करने में नाकाम रहते हैं और एफआईआर दर्ज करके गांव वालों को धमकाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

दक्षिण 24 परगना जिले की सभी विधानसभा सीटों पर, जिनमें फाल्टा भी शामिल है, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. हालांकि ईसीआई द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने शुक्रवार को फाल्टा के 30 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की थी, लेकिन आयोग ने सभी केंद्रों पर फिर से वोटिंग का फैसला लिया है.

: 200 सीटें जीतेंगे… ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स को बताया BJP का शेयर बाजार को मैनिपुलेट करने वाला ‘टूल’

पूरे फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान की मांग भाजपा ने तब उठाई थी, जब यह आरोप लगाया गया कि कुछ बूथों पर भाजपा उम्मीदवार के नाम और फोटो के बगल में मौजूद ईवीएम के बटन सफेद टेप से ढके हुए थे.29 अप्रैल को मतदान से पहले ही फाल्टा ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा था. इसकी वजह जहांगीर खान और ईसीआई द्वारा नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक, अजय पाल शर्मा (उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी) के बीच हुई बातचीत थी.

मतदान के दिन भी दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर उप-मंडल के तहत आने वाले फाल्टा और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से मतदान से जुड़ी छिटपुट हिंसा की खबरें मिली थीं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए थे. वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे.

: बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC

: कोलकाता में ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ वाले इलाकों में जमावड़ा पर बैन, TMC-BJP कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद EC का बड़ा फैसला


Spread the love