2026: सालभर में 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं. हर एक पूर्णिमा की अपनी विशेषता और महत्व है. पूर्णिमा के दिन पावन नदियों में स्नान किया जाता है. फिर दान किया जाता है.

Spread the love

इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ आदि विशेष लाभ मिलता है.अधिकमास की पूर्णिमा तीन साल में एक बार आती है, इसलिए इसका अति विशेष महत्व धर्म शास्त्रो में वर्णित है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

धार्मिक मान्यता है कि अधिकमास की पूर्णिमा पर स्नान-दान, पूजा-पाठ, जप, तप आदि कामों से दोगुना पुण्य प्राप्त होता है. आज अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत है. पंचांग के अनुसार, आज पूर्णिमा तिथि सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर लग रही है. ऐसे में रात को पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय होगा, इसलिए पूर्णिमा व्रत आज है. वहीं कल यानी 31 मई को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए कल पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा. पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष गलतियों से बचने के लिए कहा जाता है. वरना व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता.

अधिकमास की पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां

वाद-विवाद या झगड़ा: मान्यता है कि जिन घरों में अपशब्द बोले जाते हैं वहां कभी भी धन की देवी अर्थात माता लक्ष्मी वास नहीं करतीं. ऐसे में अधिकमास की पूर्णिमा के दिन घर में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या झगड़ा न करें. खासकर महिलाओं, माता-पिता, बुजुर्गों और किसी भी जरूरतमंद का अपमान न करें.

देर तक सोना: पूर्णिमा के दिन प्रकृति में सकारात्मक ऊर्जा बहुत ऊंचे स्तर की होती है, इसलिए इस दिन देर तक सोने की गलती न करें. सूर्योदय के बाद बहुत देर तक सोए रहने से शरीर में आलस्य बढ़ता है और मानसिक पवित्रता भंग होती है. इस दिन देर तक सोने से अध्यात्मिक लाभ भी नहीं मिलता.

असहाय को खाली हाथ भेजना: आज के दिन घर के दरवाजे पर कोई गरीब, भिखारी, असहाय व्यक्ति या साधु-संत आएं तो उनको खाली हाथ न जाने दें. नी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें अनाज, धन, फल या जल का दान जरूर करें.

मांसाहार और शराब का सेवन: अधिकमास की पूर्णिमा के दिन भोजन में भूलकर भी लहसुन, प्याज, मांस या मछली जैसी तामसिक चीजों का उपयोग न करें. साथ ही इस दिन शराब या अन्य किसी भी प्रकार का नशा न करें.

बाल कटवाना: पूर्णिमा तिथि पर बाल कटवाना, शेविंग और नाखून कटवाने से बचने की सलाह दी जाती है, इसलिए ये काम भी आज न करें.


Spread the love