

रूद्रपुर।किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और सरकार की कथित बेरुखी के खिलाफ मंगलवार को रूद्रपुर में किसान कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह “गूंगी-बेहरी” बन चुकी है और किसानों की समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है और आज किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लाडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में व्यापक किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी।
ये हैं प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि हाल ही में हुई भारी वर्षा और आंधी से गिरी गेहूं की फसल का तत्काल मुआवजा दिया जाए। वर्ष 2026 की गन्ने की बकाया भुगतान राशि तुरंत जारी की जाए।
इसके अलावा ओलावृष्टि से प्रभावित पहाड़ी किसानों को राहत, गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर समर्थन मूल्य से 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ करने की मांग उठाई गई।
साथ ही सरकारी खरीद केंद्रों पर 5000 क्विंटल की सीमा बढ़ाने और बाजपुर क्षेत्र के 20 गांवों के लंबित भूमि प्रकरणों के स्थायी समाधान की भी मांग की गई।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग:
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन, ग्राम प्रधान कावल सिंह, अशोक राय, त्रिनाथ विश्वास, संदीप चीमा, सुनील चुग, सुखदेव हालदार, निशांत शाही, राजवीर सिंह, लखबीर सिंह, पाला सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, अर्जुन विश्वास, अशोक यादव, रमन विश्वास, प्रेम सिंह, केशव कोली, शिवकुमार शिबू, विशाल कोली, संजीव नदी, अशोक, आकाश चौहान, मनोज मंडल, बलकार सिंह, मनोज, मोहित चौहान, सुशांत सरकार, प्रकाश सरकार, कल्याण विश्वास, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुक्खा भुसरी, गुरबाज सिंह विर्क, हरपाल सिंह विर्क, गोल्डी, हरप्रीत सिंह विर्क, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष, नवदीप सिंह कंग, हामिद अली, नूर अहमद, सतनाम सिंह, राजू छीना, हरदेव सिंह हैरी, मोहम्मद जुबेर, शाहरुख हुसैन, हरपाल छीना, हैप्पी, हरभजन सिंह, संजय ठुकराल, विकास बंसल, संजय सैनी, ओमपाल सिंह, सुबोध बाछाड़, राजेंद्र सिंह, अतुल सिंह, अमृत विश्वास, आरिफ गाजी, राजू गुप्ता, रमेश कोली, हरमीत सिंह चावला, आशीष चांदना, सनी जोहरी, सोनू, विपिन राजपूत, चेतन जोहरी, अमित मंडल, फिरदौस, कुलदीप बाजवा, इकबाल बाजवा, संदीप संधू, लाडी चीमा, अरुण तनेजा, निशान सिंह, विकास गोयल, भगवंत सिंह, हाजी अमीर अहमद, ज्ञानपाल सिंह, राहुल, मोहम्मद फुरकान, पवन शर्मा, परमजीत सिंह हांडा, पंकज शर्मा, प्रवेश शेख, अनवर अली, संजीव कुंबा और संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निष्कर्ष:
रूद्रपुर में हुआ यह प्रदर्शन साफ संकेत दे रहा है कि किसानों के मुद्दों को लेकर विपक्ष अब आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। आने वाले समय में यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन देखने को मिल सकता है।




