बीजेपी ने इन संबंधित राज्यों में इसी संभावना को देखते हुए अपनी तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।
समय से पहले असेंबली चुनाव की तैयारी
दरअसल, पांचों राज्यों में 2027 का विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में संभावित हैं। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान जनगणना में लोगों की गिनती की प्रक्रिया भी होनी है और इसी वजह से बीजेपी ने अभी से कमर कस लिया है। पांच राज्यों में से पंजाब में छोड़कर चारों में बीजेपी की सरकारें हैं। एचटी ने बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है-
उत्तराखंड बीजेपी दिसंबर में चुनाव को तैयार
हालांकि, मणिपुर में जातीय तनाव की वजह से समय से पहले चुनाव करवाए जाने की संभावना फिलहाल कतई नहीं दिख रही है। बाकी चारों राज्यों के बीजेपी सूत्रों ने भी यही संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव तय समय से कुछ हफ्ते पहले करवाए जा सकते हैं, ताकि जनगणना के काम से इसमें किसी तरह का टकराव न होने पाए। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बीजेपी तो चाहती है कि ये चुनाव और भी पहले यानी दिसंबर में ही करवा लिए जाएं।
पश्चिम बंगाल चुनाव से बीजेपी कैडर का जोश हाई
इंडियन एक्सप्रेस से एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, ‘राजनीतिक तौर पर तो हम चाहते हैं कि हाल में पश्चिम बंगाल चुनावों से बने मोमेंटम के बरकरार रहते हुए ही चुनाव करवा लिए जाएं। प्रदेश इकाइयों से भी कहा गया है कि वे इस मोमेंटम को बनाए रखें। वरिष्ठ बीजेपी नेता।’ वैसे पहले वाले बीजेपी पदाधिकारी की मानें तो वैचारिक रूप से पार्टी समय से पहले चुनाव करवाने की पक्षधर नहीं है-
पंजाब में आम आदमी पार्टी भी पहले चुनाव को तैयार
पंजाब में तो आम आदमी पार्टी भी पहले से ही संकेत दे रही है कि 2027 की जगह उससे काफी पहले ही विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को कह चुके हैं, ‘मुझे जानकारी मिली है कि पंजाब में 2027 फरवरी में नहीं, बल्कि इसी साल नवंबर में चुनाव होंगे। इसलिए,अब हमें मिलकर मान को फिर से सीएम चुनने के लिए काम करना चाहिए।’
यूपी बीजेपी भी चुनाव से पहले चुनाव को तैयार
बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है। पार्टी उत्तराखंड की तरह यहां भी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी चाहती है और उसे लगता है कि समय से पहले चुनाव हुए तो यह इसके लिए और भी फादेमंद हो सकता है।
गोवा में भी समय से पहले चुनाव चाहती है बीजेपी
- गोवा में भी यूपी और उत्तराखंड की तरह बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट चुकी है।
- 2022 में पार्टी राज्य में 40 में से 20 सीटें जीत गई, जो कि प्रदेश के चुनावी इतिहास के लिए बहुत बड़ी जीत है और इसलिए बीते पांच साल में वहां बीच में सत्ता परिवर्तन की कभी कोई स्थिति बनती नहीं दिखी, जो कि यहां की सियासी रवायत रही है।
- प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि समय पहले ही चुनाव हो जाएं, ताकि विपक्ष पर्यावरण और जमीन से जुड़े मुद्दों पर खुद को पूरी तरह से तैयार न कर सके।
