UKSSSC High Court Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दिनांक 15 जून 2026 को विज्ञापन संख्या 78/2026 के तहत उत्तराखंड हाई कोर्ट में रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है।

Spread the love

इसके जरिए माननीय उत्तराखंड हाई कोर्ट, नैनीताल के अंतर्गत सबऑर्डिनेट कोर्ट (सिविल कोर्ट और फैमिली कोर्ट) में ग्रुप-सी के कुल 398 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 22 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।

UKSSSC High Court Recruitment 2026 Notification डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सहित अन्य 398 रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, चयन की प्रक्रिया, आवेदव करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट भर्ती नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक

क्लिक करें

UKSSSC High Court Recruitment 2026 – हाइलाइट्स

उत्तराखंड हाईकोर्ट में निहित 398 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ठीक तरह से देखें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स को पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकार प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

कोर्ट का नाम

उत्तराखंड हाईकोर्ट

पद का नाम

जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर

विभाग का नाम

सबऑर्डिनेट कोर्ट (सिविल कोर्ट और फैमिली कोर्ट)

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

15 जून 2026

रिक्त पदों की संख्या

398

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

22 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

06 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

www.sssc.uk.gov.in

UKSSSC High Court Recruitment 2026 Eligibility Criteria

उत्तराखंड हाईकोर्ट में निहित 398 पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM) की स्पीड होने के अलावा कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की स्पीड वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

नोट – वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर 2026 नोटिफिकेशन की PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UKSSSC High Court Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तराखंड हाईकोर्ट में निहित पदों के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • UKSSSC High Court Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Spread the love