बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में चार दिन पहले उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई भले ही बेनतीजा रही, लेकिन इस बहाने स्थानीय पुलिस भी जाग गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चर्चित स्मैक तस्कर शानू उर्फ सोनू कालिया को चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह पुलिस का मुखबिर रहा है। पूर्व में एक सिपाही से उसकी बातचीत का ऑडियो वायरल […]

कनाडा में नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। ये अनीता आनंद और कमल खेड़ा हैं। दिल्ली में जन्मी खेड़ा कनाडा की संसद में चुनी गई सबसे युवा महिला सांसदों में से एक हैं।

लिबरल पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय बैंकर कार्नी ने शुक्रवार को गवर्नर जनरल मैरी साइमन की अध्यक्षता में हुए समारोह में 30वें कनाडाई मंत्रालय के सदस्यों के साथ शपथ […]

महाराष्ट्र में औरंगजेब पर छिड़ी रार थमती नजर नहीं आ रही है. अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब की कब्र को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर औरंगजेब की कब्र का अंत होगा.

विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार यानी 17 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन जयंती है, जिन्होंने हिंदवी स्वराज्य और उसकी रक्षा के लिए अपनी तीन पीढ़ियां दांव पर […]

होली के साथ जुमा भी शुक्रवार को ही पड़ रहा है। इस बीच संभल के बाद अलीगढ़ प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। पहले संभल में होली के दिन जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली सभी मस्जिदों को आपसी सहमति के साथ ढकने का फैसला लिया गया।

वहीं अब अलीगढ़ में भी ऐसा ही किया जाएगा। होली के दिन जुमे की नमाज भी है। ऐसे में अलीगढ़ पुलिस द्वारा मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू […]

रुद्रपुर। Uttarakhand Police : पांच घंटे के आपरेशन में बरेली में जाकर 25 तस्करों और सप्लायरों से पूछताछ के बाद भले ही उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया हो, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई राज्य के साथ ही अन्य प्रदेशों के ड्रग्स सप्लायरों को एक चेतावनी है कि उत्तराखंड में मादक पदार्थ की तस्करी की तो उन्हें घर से उठा ले जाएंगे।

जिसके बाद से ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस की ओर से की जा रही ड्रग्स माफिया में कार्रवाई का इंटरनेट मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। […]

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास गांव में सोमवार तड़के उत्तराखंड पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जहां उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला.

70 गाड़ियों के काफिले और 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन इलाकों में दबिश दी. इस कार्रवाई में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर और कई सीओ […]

महाकुम्भ के दौरान प्रतिदिन करोडों श्रद्धालुओं के स्नान करने के बाद भी संगम का जल शीशे की तरह साफ है, यह दावा किया है पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर ने। उनका कहना है कि इससे देश-विदेश के कई वैज्ञानिक हैरान हैं और उनसे संगम के जल की शुद्धता पर लगातार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

वैज्ञानिक उनसे जानना चाहते हैं कि जिस संगम में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया, उसका जल लगातार शीशे की तरह साफ आखिर कैसे रहा। प्रिंट मीडिया, शैल […]

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर टिप्पणी के एक मामले में बुधवार को लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए। जज ने उन पर दो सौ रुपये का जुर्माना लगाने के साथ उन्हें अगली तारीख पर पेश होने का आदेश दिया।

अदालत में याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता सेनानी वीर […]

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में कई दिनों से भर्ती डकैत कुसुमा नाइन की शनिवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद इटावा जेल प्रशासन से आए पुलिसकर्मियों को शव दे दिया।

इसके बाद जेल प्रशासन कुसुमा के शव को परिवारीजन को सिपुर्द करेंगे, ताकि अंतिम संस्कार हो सके। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह […]

आगरा के एक 25 वर्षीय व्यक्ति को नैनीताल जिले के 58 वर्षीय प्रोफेसर से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित को 18 दिनों तक डिजिटल रूप से बंधक बनाकर रखा गया,जिसके दौरान उन्हें अपनी यूनिवर्सिटी जाने और तय समय के भीतर खाना खाने की अनुमति भी मांगनी पड़ी।

डीएसपी अंकुश मिश्रा ने दावा किया कि यह उत्तराखंड में डिजिटल गिरफ्तारी की सबसे लंबी अवधि है। मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और राज्य […]