रुद्रपुर,नागेंद्र भट्ट।MD swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स एवं बिल्डर ने जो आरोप लगाए हैं पूरी तरह से फर्जी है। मेने 95% प्लांट जो की। swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स md नागेंद्र भट्ट के द्वारा निर्मित कॉलोनी में प्लांट मेरे द्वारा बेचे गए । सभी प्लांट खरीदने वालों ने नागेंद्र भट्ट md swarnika,स्वर्णिका को नगद ,अकाउंट में पेमेंट दिया। क्योंकि मैं प्रत्येक प्लांट पर कमीशन के बेस पर कार्यरत था। नागेंद्र भट्ट के खाते से प्रत्येक प्लांट की कमीशन मेरे खाते में आती रही। अंकित बोस ने आय से अधिक संपत्ति का भी लगाया ज्ञानेंद्र भट्ट md स्वर्णिका ज्वेलर्स पर आरोप , हल्द्वानी में केएफसी के पास करोड़ों का फ्लैट, रुद्रपुर में swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स जो पूर्व में पीसी ज्वेलर्स के नाम से था ,हल्द्वानी में गुरु रतन केंद्र ज्वेलर्स , रुद्रपुर स्थित टाइटन शोरूम बिल्डिंग करोड़ों में सौदा,25 अप्रैल को खटीमा में swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स के नाम से नए भाग्य शोरूम का उद्घाटन , एवं 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति विभिन्न रिश्तेदारों के नाम। ED की कार्रवाई मुझ पर नहीं नागेंद्र भट्ट पर होनी चाहिए। अंकित बोस…..क्रमश पार्ट 1

Ankit Bose  वर्तमान में जयनगर स्थित आलीशान परिसर आफिस से अपने सभी कारोबार को चला रहा है और 95% अंकित बोस के द्वारा बेचे गए प्लाट की रजिस्ट्री खुद नागेंद्र […]

रूद्रपुर 07 मई, 2024-जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कल्याणी, बहल्ला, ढेला नदियों में हो रहे प्रदुषण को रोकने के लिये ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने जल निगम के अभियंताओं को निर्देश दिये कि जनपद में बन रहे एसटीपी प्लान्ट का निर्माण सयमबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसटीपी निर्माण से सम्बन्धित विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में नदियों की विशेष परिस्थितियों के कारण बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का डाटा संकलित करने निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने नगर आयुक्त तथा नगर पालिकाओं/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नालियों को बरसात से पहले सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति न हो। उन्होने नगर निगम रूद्रपुर व अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी को टीम लगाकर 15 मई से 15 जून 2024 तक सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में पुराना लीगेसी वेस्ट पड़ा हो, उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाये और पुराने कूड़े के निस्तारण की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराये साथ ही सीवेज जनरेशन तथा निस्तारण की स्थिति से भी अवगत कराया जाये। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले सोलिड एवं लिक्विड वेस्ट आदि के निस्तारण के लिये सम्बन्धित औद्योगिक इकाईयों को चिन्हित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने डीएफओ निर्देश दिये कि उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिचांई, जल निगम, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बार्ड, आरएम सिडकूल, सहायक नगर आयुक्त की संयुक्त कमेटी बनाये जो प्रदूषण करने वाले संस्थानों, शहरो आदि का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में कितने घर है व कितनी जनसंख्या है और कितना कूडा़ एकत्र हो रहा है उसकी पूरी डिटेल बनाकर प्रस्तुत करेें ताकि पता चल सकें कि जनसंख्या के मानक के आधार पर कूड़ा एकत्र हो रहा है या नही।

बैठक में डीएफओ उमेश चन्द्र तिवारी, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नरेश गोस्वामी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, नामित सदस्य पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ0 […]

रूद्रपुर 06 मई, 2024- जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों/श्रोतो से ज्ञात हुआ है कि जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खेतों में गेहूं/धान की बची हुई (अवशेष)/चारा आदि को जलाया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण/वातावरण प्रदूषित होता है वही बुजुर्गो, छोटे बच्चों के साथ ही आम जनमानस को भी श्वांस सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी बढ़ रही है, जिससे आग लगने की सम्भावना भी बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण/वातावरण फैली धुंध से परिवहन में भी काफी दिक्कते आती है। उन्होने बताया कि वर्तमान स्थिति में गेहूॅ/धान की बची हुई अवशेषों भूसा, पराली, पुआल आदि जलाये जाने पर प्रतिबन्ध लगाना आवश्यक है।जिला मजिस्टेªट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में भूसा, पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से 30 जून 2024 तक रोक लगाई है।

उपरोक्त आदेश का उल्लंघन वर्तमान में प्रवृत्त अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्राविधानों व नियमों के तहत अनुमन्य न होने के कारण भा.द.सं. की धारा-188 सपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम […]

रूद्रपुर 06 मई, 2024- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बीबीआरसी पुरूषोत्तम ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। उन्होने बताया की मतगणना केन्द्रांे में बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी प्रवेश न करने दिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नही होगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर इन्टरनेट की उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे एवं विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, स्केनर आदि आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना की रिपोर्ट समय से उपलब्ध हो इसके लिये भी सभी तैयारी कर लें। मीडिया के लिये मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर भोजन, पानी, शौचालय, कुर्सी, टेबल आदि की उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर लें।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

रूद्रपुर 04 मई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून के तत्वावधान में विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन समय..समय पर किया जा रहा है जिस क्रम में आगामी 06 मई […]

आज दिनांक-03.05.2024 को शहर रूद्रपुर में विभिन्न जगहों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान गतिमान निम्न निर्माणों को उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम द्वारा तार बाड के सहायता से सील किया गया।

रूद्रपुर 02 मई, 2024  उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध नियमानुसार दिये गये ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन मे गुरुवार 02 मई को किच्छा एवं काशीपुर में विभिन्न जगहों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। तहसील किच्छा में ग्राम बण्डिया डिग्री कालेज के समीप हल्द्वानी बाईपास रोड एवं ग्राम सोनेरा में 02 अनाधिकृत कालोनियों एवं तहसील काशीपुर में ग्राम खड़कपुर देवीपुरा, सत्यम पैलेस के सामने, टांडा रोड में 01 कॉलोनी एवं ग्राम कुण्डा, गुरूद्वारे के सामने, में 01 कालोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। साथ ही इन कालोनी अन्तर्गत निर्मित 04 दुकान व 01 भववन को सील किये जाने की भी कार्यवाही सम्पन्न की गयी। किच्छा अन्तर्गत तहसीलदार किच्छा, की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल एवं प्राधिकरण के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कार्यवाही सम्पन्न की गई।

काशीपुर में संयुक्त सचिव/उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही सम्पन्न की गई। उपाध्यक्ष, श्री रूहेला द्वारा अनाधिकृत […]

रूद्रपुर आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में दैवीय आपदा (बाढ) को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी बरसात से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लंे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर उसके लिए किये गये सुरक्षात्मक कार्याे का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध मे सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे पुलिस अधिकारियो, सिंचाई, लोनिवि, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम की बैठक शीघ्र आयोजित कर ले।हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स / प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/ संपादक ;अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रो की नाले-नालीयों  आदि की साफ-सफाई  के साथ ही दवाइयों का छिड़काव 31 मई से पूर्व कराना सुनिश्चित […]

रूद्रपुर 01 मई,2024 जल संरक्षण अभियान 2024 के अतंर्गत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जनपदों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जल संपदा के संरक्षण, संभरण एवं जल संवर्द्धन के संबंध में बैठक ली।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स / प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/ संपादक ;अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंडउन्होंने सभी संबंधित विभागों को संबोधित करते हुए संवेदनशील सूख रहे जल स्रोतों एवं सहायक […]

रूद्रपुर 30 अप्रैल, 2024- सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने कलेक्टेªट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह से जनपद की 09 विधानसभाओं की बगवाड़ा मंडी में बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स / प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/ संपादक ;अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंडइस दौरान उन्होने जिलाधिकारी कार्यालय से लैपटॉप पर स्ट्रांक रूम/परिसर में लगाये गये सीसी टीवी […]