रूद्रपुर। पावन नवरात्र के अष्टमी पर्व पर आज मां अटरिया का रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर से भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ मेला स्थल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां अटरिया मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर में माता पुष्पा देवी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मां अटरिया की भव्य प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया। शोभा यात्रा में कई सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई थी। बैंड बाजों की भजन धुन में सैकड़ों श्रद्धालु जयघोषों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई प्राचीन अटरिया मंदिर पहुंची जहां अनुष्ठानों के साथ मां अटरिया देवी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस दौरान माता पुष्पा देवी, प्रबंधक, सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गोड़, मनीष शर्मा, दीपा शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनीता गोड़, चौधरी धनराज सिंह, अशोक यादव, मोहन यादव, राजू कोली, राजू गुप्ता, द्रोपा देवी ,देवकी देवी आदि लोग मौजूद रहे । इसके बाद कल से मेले का शुभारंभ होगा।

भाजपा जो कहती है वो पूरा करती हैः रामपाल सिंह

रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए पार्टी के नेताओं ने ताकत झोंक दी हैं। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह भी अजय भट्ट की रिकार्ड मतों से जीत के लिए जोर […]

हिल व्यू कॉलोनी में निर्मित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई ।उसके साथ-साथ शिवलिंग, राम दरबार, पवन पुत्र हनुमान एवं शनि देव की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई।हिल व्यू कॉलोनी का वातावरण पिछले कई दिनों से भक्तिमय बना हुआ है। 12 अप्रैल 2024शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरूआत हुई। हिल व्यू कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने कलश के साथ पूरे कॉलोनी की परिक्रमा की।

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर में विधि विधान के साथ कलश पूजन किया गया। इसके बाद संगीत की मधुर ध्वनि के बीच कलश यात्रा शुरू हुई। रंग बिरंगे परिधानों […]

आज मेट्रोपोलिस सिटी में फ्लैट नंबर 62 में शकुंतला तड़ियाल ,गिरीश तड़ियाल के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मेट्रोपोलिस ओमेक्स और शहर की अन्य कॉलोनी की महिलाओं ने भजन कीर्तन में प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य रूप से शकुंतला तड़ियाल गिरीश तड़ियाल,मोहिनी बिष्ट, नीलम कांडपाल लता पंत ,विनीत लाखेड़ा, शारदा ढोडीयाल आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित।दोपहर तक महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

श्याम कीर्तन में बही भक्ति की रसधारा… मां दुर्गा और मां काली के चैत्र नवरात्र के चौथा दिन भक्तों की भीड़ शकुंतला के घर मै उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोचार सहित […]

सिंह कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे

रूद्रपुर । निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंह कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा […]

भाजपा सरकार में सभी वर्गों का हो रहा कल्याणः रामपालदिव्यांगजनों ने लिया भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प

रूद्रपुर। भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक हरीश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों […]

रूद्रपुर 03 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आगामी 08 से 10 अप्रैल तक दिव्यांग व बुजुर्ग (85 प्लस) अपसेंटी मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने हेतु विकास भवन सभागार में मास्टर टेªनरो द्वारा मतदान टीमों को सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।नोडल कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनपद मंे बुजुर्ग अपसेंटी मतदाता 580 व दिव्यांग अपसेंटी मतदाता 253 है और घर-घर मतदान कराने हेतु विधानसभावार तीन टीमें लगायी गयी है, इस तरह 09 विधानसभाओं में 27 टीमे घर-घर जाकर मतदान करायेगी। उन्होने मतदान टीमों से कहा कि मास्टर टेªनरों द्वारा जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे गहनता से सीखे ताकि मतदान कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होने कहा कि दिव्यांगो व बुर्जुगो को उनके घर पर सावधानी से मतदान कराये व उसकी वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाये। मतदान की गोपनीयता कतई भंग न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मतदान कराने से पूर्व प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ताओं को सूचना अवश्य दी जाये।नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नोडल अपसेंटी वोटर्स विवेक राय ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदाता की आईडी जांच कर ली जाये, उसके उपरांत मतदान अधिकारी मतदान की घोषणा करेगें उसके बाद सभी प्रपत्र सावधानी से भरेगें तद्दपश्चात मतदान करायेगें, मतदान की गोपनीयता बनाये रखेगें। इसलिए प्रशिक्षणों को गम्भीरता से ले व दक्ष होकर निर्वाध, निष्पक्ष, पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा जो भी शंका हो उनका सामाधान प्रशिक्षण में ही कर ले ताकि मतदान में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा भारत निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन का अनुपालन करेगें तथा आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावली से मिलाकर मतदान कराएं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होने बताया कि मतदान के उपरांत वैग को सील कर एआरओ कार्यालय में जमा करायेगें।प्रशिक्षण में नोडल परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल वैलेट सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित मतदान अधिकारी, वीडियोग्राफर आदि उपस्थित थे।

मोदी की रैली में भीड़ ने तोड़े रिकार्डः रामपालरुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की सफलता पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रैली में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए इस बार बहुत कम समय मिला था। इसके बावजूद भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। प्रधानमंत्री की चुनावी शंखनाद दैली उम्मीद से अधिक सफल रही। पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ के चलते मोदी मैदान छोटा पड़ गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। रैली की सफलता ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बढ़त दिलाने का काम किया है। रैली को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं । रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की इस रैली के बाद नैनीताल सीट के साथ साथ प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में जो लोग भी रैली में पहुंचे हैं उनका यह त्याग बेकार नहीं जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में जो विकास हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। देश के साथ उत्तराखंड को बहुत आगे लेकर जाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगने की बात कह रहे हैं। उनका इशारा राहुल के उस बयान की ओर था कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी।

उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा, आपातकाल की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए वह जनादेश के विरोध में लोगों को […]

रूद्रपुर 02 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीयू, सीयू, वीवी पैट (ईवीएम) का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टेªट स्थित वीसी रूम में किया गया। इस द्वितीय रेण्डमाईजेशन से वीयू, सीयू एवं वीवी पैट का विधानसभाओं में बूथ आवंटित हो गये है।रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभाओं में कुल 3212 बीयू, 3212 सीयू व 3427 वीवी पैटों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिन्हे अब बूथ आवंटित हो गये है। उन्होने बताया कि 07 अप्रैल को जनपद के 1901 बीयू, 1901 सीयू व 2047 वीवी पैट को वेयर हाउस से बगवाड़ा मंडी स्ट्रांग रूम में स्थानान्तरित किये जायेगें, जहां पर सभी मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जायेगा। उन्होने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अवश्य उपस्थित रहे।रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नैनीताल फिंचा राम चौहान, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल प्रेक्षक बीएस चलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान सहित प्रत्याशी जीवन चन्द्र उप्रेती, भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद मित्तल, कांग्रेस प्रतिनिधि संजय किरौला, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनिल आर्य, महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे व सीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जुड़ी थी।