रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ काशीपुर रोड स्थित एंबिएंस बैंक्वेट हॉल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह एवं वर्ग पालक धीरेन्द्र मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ प्रशिक्षण सत्रों का शुभारम्भ हुआ।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान” में भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है।
द्वितीय सत्र “भाजपा का इतिहास एवं विकास” में पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, संगठन विस्तार तथा विभिन्न जनआंदोलनों में भाजपा की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जनसंपर्क की व्यापक जानकारी मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य भी करते हैं।
दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया, जनसंपर्क, कार्यकर्ता विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, महामंत्री अजय जोशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद
