इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि देवभूमि में लव जिहाद के केस लगातार बढ़ रहे हैं.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
तीन मुस्लिम लड़के छात्र हैं, वहीं लड़कियां भी पढ़ाई कर रही हैं. सभी लड़कियां उत्तराखंड से ही हैं, जबकि लड़के यूपी और हरियाणा से हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लड़कियों के परिवार ने उन्हें पढ़ने के लिए भेजा, लेकिन वे मुस्लिम लड़कों के साथ लिव-इन में रह रही हैं.
मोबाइल से मिले अश्लील फोटो और वीडियो
लड़कों के मोबाइल में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं. यही नहीं कमरे में कई अलग ब्रांड के कंडोम, सेक्स टॉयज, सेक्स बूस्टर, ड्रग्स और शराब भी मिले हैं. यह भी आरोप है कि वे लड़कियों को हिजाब और बुर्का पहनने के लिए कहते थे.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मकान मालिक पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ये यह नहीं देखते की पीजी में कौन रह रहा है. उनका कहना है कि पीजी वालों को सिर्फ पैसे से मतलब है. उनको कोई मतलब नहीं है कि पीजी में नशा हो रहा है. इस तरह के गलत काम हो रहे हैं.
सीएम पुष्कर सिंह धामी से की गई ये मांग
कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि इस तरह के लोगों पर शिकंजा कसा जाए. पहाड़ की छोटी-छोटी बच्चियां बर्बाद हो रही हैं. इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी सूचना दे दी. कार्यकर्ताओं ने तीनों लड़कों को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. पुलिसकर्मी तीनों लड़कों को थाने ले गई. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
