मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Spread the love


रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रक्तदान कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर मंडल महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज वाधवा, व्यापारी पदम सक्सेना, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील रस्तोगी सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान करना समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
मनोज वाधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़, फल वितरण, भंडारे, हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्यों में भाग लेते रहेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


रक्तदान करने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के विकास की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।


Spread the love