अमेरिका की हेल्थकेयर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक अमेरिकी महिला ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर दावा किया कि जिस दवा के लिए उसे अमेरिका में 1000 डॉलर (₹95000) अपनी जेब से देने पड़ते, वही दवा भारत से सीधे मंगवाने पर सिर्फ 25 डॉलर (₹2377) में मिल गई. इसके बाद उसने अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था को ‘स्कैम’ तक बता दिया.

Spread the love

विक्टोरिया नाम की महिला का इंस्टाग्राम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहती है, ‘अमेरिका में इस दवा के छह छोटे टैबलेट्स के लिए मुझे 1000 डॉलर अपनी जेब से देने पड़ते क्योंकि मेरी इंश्योरेंस कंपनी इसका खर्च नहीं उठा रही थी.’

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।

भारत से दवा मंगाई

महिला के मुताबिक वह इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहती थी. इसी दौरान उसके डॉक्टर ने सलाह दी कि वह अपना प्रिस्क्रिप्शन एक कनाडाई फार्मेसी को भेजे, जो दवा सीधे भारत के मैन्युफैक्चरर से मंगवा सकती है. विक्टोरिया ने बताया, ‘मेरे डॉक्टर ने कहा कि प्रिस्क्रिप्शन कनाडाई फार्मेसी को भेजो. मैंने भेज दिया. मुझे लगा कि शायद 100 या 200 डॉलर लगेंगे और मैं उसके लिए तैयार थी.’ लेकिन जब कीमत बताई गई तो वह खुद हैरान रह गई.

विक्टोरियो ने बताया, ‘उन्होंने कहा 25 डॉलर. दवा के सिर्फ 10 डॉलर (₹950) और शिपिंग के 15 डॉलर. भारत के दवा बनाने वाली कंपनी से सीधे मेरे पास इंटरनेशनल शिपिंग हुई.’ इसके बाद महिला ने अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम पर जमकर निशाना साधा. उसने कहा, ‘हमारा हेल्थकेयर सिस्टम मजाक बन चुका है. हमारे साथ खुलकर ठगी हो रही है. आखिर अमेरिका में वही दवा 1000 डॉलर की कैसे हो सकती है और भारत से 10 डॉलर में कैसे मिल जाती है?’

लोगों ने क्या रिएक्शन दिए?

वह आगे कहती है, ‘मैं अमेरिका में आखिर 1000 डॉलर किस चीज के लिए देने वाली थी? वह पैसा आखिर जा कहां रहा था? यह एक काल्पनिक सवाल है, लेकिन आप मेरी बात समझ रहे हैं.’ वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना की और भारत में सस्ती दवाओं की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं भी भारत से सीधे दवाएं मंगवा चुका हूं, वह भी बिना प्रिस्क्रिप्शन के.’ दूसरे यूजर ने दावा किया, ‘भारत में यह दवा करीब 100 रुपये में मिल सकती है, यानी लगभग 1 डॉलर.’

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भारत घूमने आओ, एक हफ्ता छुट्टी मनाओ, दवा खरीदो और अमेरिका लौट जाओ. फिर भी कुल खर्च 1000 डॉलर से कम ही रहेगा.’


Spread the love