रुद्रपुर उत्तराखंड में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को राजधानी देहरादून और नैनीताल में झमाझम बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं।

Spread the love

मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकांश जिलों में बारिश का जताया अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज बारिश की चेतावनी

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.5, 24.9
  • पंतनगर, 32.6, 27.1
  • मुक्तेश्वर, 22.6, 15.5
  • नई टिहरी, 24.5, 16.7

Spread the love