रुद्रपुर/देहरादून।अमित शाह युवा संगठन में उत्तराखंड राज्य से जुड़ी संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देते हुए डॉ. के.सी. चंदोला को उत्तराखंड राज्य का प्रथम स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व पर चयन होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जय डुंगराणी जी ने डॉ. के.सी. चंदोला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. चंदोला अपने नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से अमित शाह युवा संगठन को न केवल उत्तराखंड में बल्कि पूरे राष्ट्र में मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में डॉ. चंदोला की भूमिका अहम होगी।
जय डुंगराणी जी ने कहा कि अमित शाह युवा संगठन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना और युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाएंगे और भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। संगठन ने स्पष्ट किया कि हमारा भारत सर्वोपरि है—इसी संकल्प के साथ अमित शाह युवा संगठन आगे बढ़ता रहेगा।

