हाई-प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश, 62 हिरासत में; नकली नोट भी बरामद

Spread the love



रामनगर। रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में संचालित कथित हाई-प्रोफाइल अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 51 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, एक विधिविवादित किशोर को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया, जबकि जांच के बाद 10 युवतियों को निर्दोष पाए जाने पर मुक्त कर दिया गया।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी बरामद करने के साथ ही कथित तौर पर नकली नोट भी जब्त किए हैं। इसके अलावा रिसॉर्ट में संचालित अवैध बार को सील कर दिया गया है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद नकली नोटों की जांच विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद से कराई जाएगी ताकि उनके स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

एसएसपी श्री टी सी मंजूनाथ ने किया खुलासा..रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ सांवल्दे स्थित ऐक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट
रिजॉर्ट सील,जनरल मैनेजर फरार,
रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील
उत्तराखंड के रामनगर में नैनीताल पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी, एएचटीयू और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मेरठ के एक कारोबारी ने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया था। महिलाओं को बाहरी राज्यों और विदेश से बुलाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकली 10 रुपये के नोटों की गड्डियां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। साक्ष्य मिटाने के प्रयास के चलते रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है। फरार जनरल मैनेजर की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Spread the love