राजधानी दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई मारपीट के आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो घटना के ठीक बाद का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में आरोपी कन्हैया कुमार पर हमले की बात को कबूल कर रहे हैं। साथ ही यह बता रहे हैं कि इस घटना के दौरान उनपर भी हमला हुआ और उनका सिर फाड़ दिया गया।

आरोपी ने क्या कहा वीडियो में?

वायरल वीडियो में कन्हैया कुमार पर हमला करने वाला युवक कहता दिख रहा है कि हमने देश के टुकड़े करने की बात कहने वाले को सबक सिखा दिया है। आरोपी ने वीडियो में कहा है, “जिस कन्हैया ने नारे लगाए थे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं… उन्हें आज चांटे से जवाब दिया गया है। चौथे पुश्ते पर रैली थी वहां मुंह पर स्याही फेंक कर जवाब दिया है।”

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/
प्रिंट मीडिया :
शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

हमने उदाहरण दिया है- आरोपी

आरोपी ने आगे कहा है, “भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी जिंदा हैं।” आरोपी का एक और वीडियो वायरल है जिसमें वह अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। वहां से भी एक वीडियो जारी कर उसने कहा है कि हमने कन्हैया पर हमला करके ये उदाहरण दिया है कि जो देश के टुकड़े करने की बात कहेगा उसे ऐसे ही सबक सिखाया जाएगा। आरोपी ने कहा है कि जो भारतीय सेना का अपमान करेगा उसका यही इलाज होगा।

कब हुई ये घटना?

बता दें कि कन्हैया कुमार पर जिस युवक ने हमला किया उसका नाम दक्ष चौधरी बताया जा रहा है। शुक्रवार को उसने कन्हैया पर उस वक्त हमला किया जब कन्हैया कुमार उस्मानपुर के चौथे पुश्ते पर चुनाव प्रचार करने गए थे। दक्ष ने कन्हैया को माला पहनाने के दौरान थप्पड़ मार दिया। हालांकि उसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने भी दक्ष की जमकर कुटाई कर दी। इस मारपीट के दौरान दक्ष के सिर पर चोट लगी।