

रुद्रपुर।शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलनेश्याम भक्ति में डूबेगा रुद्रपुर, भव्य संकीर्तन महोत्सव और निशान यात्रा को लेकर पूर्व विधायक ने की प्रेस वार्ता निशान यात्रा ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी, जो चामुंडा देवी मंदिर, झील, मुख्य बाजार होते हुए खाटू श्याम मंदिर गल्ला मंडी तक पहुंचेगी। यात्रा में राजस्थान के सूरजगढ़ से आए बाबा का विशेष निशान, महाकाल बैंड और धर्माचार्यों की उपस्थिति इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि “यह आयोजन धार्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। रुद्रपुर की जनता हर वर्ष इस आयोजन को ऐतिहासिक बना देती है, और इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।”
उन्होंने आगे जानकारी दी कि 02 मई 2026 को शाम 7:15 बजे से इण्डियन पब्लिक स्कूल परिसर, चामुंडा देवी मंदिर में विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध भजन कलाकार जैसे संजू पागल (हापुड़), खुश्बू राधा (वृन्दावन), नरेश सैनी (गुरुग्राम) और हिमांशु मारवाड़ी (रुद्रपुर) अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत, जलपान और सेवा की व्यवस्था विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा की जाएगी। साथ ही, समिति द्वारा निशुल्क निशान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनके लिए पूर्व बुकिंग अनिवार्य होगी।
राजकुमार ठुकराल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि “अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।
सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि रुद्रपुर की सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना का भी जीवंत उदाहरण है। जिस प्रकार विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर आकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं, वह शहर की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।
ट्रांजिट कैंप के लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव और निशान यात्रा धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और व्यापारिक सहयोग का भी प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारी इस श्याम भक्ति में डूबेगा रुद्रपुर, भव्य संकीर्तन महोत्सव और निशान यात्रा को लेकर पूर्व विधायक ने की प्रेस वार्ताअपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम रुद्रपुर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित विकास बंसल, सिवान पाठक, कुलदीप कुमार, सुनील राठौर, सोनू सिंह, राकेश शर्मा ,राजेश रस्तोगी ,अनुज गंगवार, सुरेंद्र गुप्ता,मुकेश मंडल, संजय सैनी,सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित थे
रुद्रपुर एक बार फिर श्याम भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय भूमिका और समिति के प्रयास इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। अब देखना यह है कि शहरवासी इस भव्य आयोजन को किस तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।




