बंगाली समाज की मांगों के समाधान का आश्वासन: गणेश गोदियाल
रुद्रपुर। बंगाली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन पर गंभीरता से विचार कर समाधान किया जाना जरूरी है।
मोहिनी अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
गोदियाल ने कहा कि विस्थापित बंगाली समाज को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र दिए जाने, बंगाली भाषा को शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर पाठ्यक्रम में शामिल करने, शक्तिफार्म और रुद्रपुर क्षेत्र के विस्थापित परिवारों की निरस्त लीज बहाल करने तथा भूमि पर मालिकाना हक देने सहित समाज की सभी मांगों पर उनकी पार्टी गंभीरता से विचार करेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार के समक्ष रखे गए बंगाली समाज से जुड़े जितने भी प्रस्ताव लंबित हैं, उन्हें भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बंगाली भाषा को राजकीय भाषा का दर्जा देने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाली समाज की समस्याओं को केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। गोदियाल ने
