विश्वकर्मा पूजन पर रुद्रपुर टेंपो यूनियन ने लगाया विशाल भंडाराडीडी चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love


रुद्रपुर। विश्वकर्मा पूजन के पावन अवसर पर रुद्रपुर टेंपो यूनियन के तत्वावधान में डीडी चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में टेंपो चालक, श्रमिक एवं यूनियन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


कार्यक्रम से पूर्व टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ किच्छा बायपास रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रमिकों, वाहन चालकों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पूजन के बाद डीडी चौक पर भंडारा शुरू हुआ। यहां राहगीरों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यूनियन सदस्यों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, कौशल और निर्माण के प्रतीक हैं। उनके पूजन का पर्व श्रमिक वर्ग के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में टेंपो यूनियन अध्यक्ष निखिल मंडल, राहुल सिंह, राजेंद्र कोली, राजू, मुखिया, काला, मुकेश, बिलाल, दिवाकर, चौहान, सपन, तपन, मधु, वाहिद, कमर अली, इरफान, युसूफ, राजवीर, विजन, राम बहादुर, शंभू मालिक, सिद्धार्थ मालिक, मुकेश मंडल, दिलीप सरदार, मानवेंद्र राय, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love