चार घंटे में जंगल से सकुशल बरामद हुआ गुमशुदा व्यक्ति, टनकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Spread the love



टनकपुर, चंपावत। थाना टनकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकले एक गुमशुदा व्यक्ति को करीब चार घंटे के भीतर जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे शंकर प्रसाद उर्फ सन्नी पाजी, निवासी तल्ली छीनीकोट, टनकपुर, जनपद चंपावत, अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उनकी बड़ी बहन कविता कुमारी ने थाना टनकपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में एफआईआर संख्या 68/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी।
जंगल क्षेत्र में मिली लोकेशन
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए संभावित स्थानों की तलाश की। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप शंकर प्रसाद उर्फ सन्नी पाजी को बुड्डी नदी, तल्ली छीनीकोट के जंगल क्षेत्र में एक एकांत स्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में गुमशुदा व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर उक्त स्थान पर चले गए थे। पुलिस उन्हें सकुशल थाना लेकर आई और आवश्यक पूछताछ एवं नियमानुसार कार्रवाई पूरी की।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह धामी और हेड कांस्टेबल विक्रम रावत की टीम ने सक्रियता से अभियान चलाया। पुलिस की तत्परता के चलते गुमशुदा व्यक्ति को अल्प समय में ही खोज लिया गया।
डीसीआरबी और क्राइम पोर्टल को दी गई सूचना
शंकर प्रसाद की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने डीसीआरबी को तत्काल सूचना भेजी। इसके साथ ही संबंधित थानों, गैर-जनपदों और अन्य राज्यों से आवश्यक समन्वय एवं पत्राचार किया गया। एससीआरबी, एनसीआरबी और संबंधित क्राइम पोर्टल पर दर्ज गुमशुदगी की प्रविष्टि समाप्त करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
बहनों के सुपुर्द किया गया
सभी आवश्यक पुलिस कार्रवाई पूरी करने के बाद सकुशल बरामद शंकर प्रसाद उर्फ सन्नी पाजी को उनकी बहनों कविता कुमारी और आरती के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सकुशल अपने घर ले गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंपावत श्रीमती रेखा यादव के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर श्री चेतन रावत के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
टनकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक गुमशुदा व्यक्ति को महज कुछ घंटों में जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।


Spread the love