एसएसपी मणिकांत मिश्रा की बड़ी कार्रवाई: 03 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरजनपदीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा (उधम सिंह नगर)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। कोतवाली किच्छा पुलिस एवं STF/ANTF कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने करीब 01 किलो 33 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर सहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 03 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


पुलिस के अनुसार, आरोपी कुमाऊं क्षेत्र में स्मैक की बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई से यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई। तस्कर की गिरफ्तारी से न केवल उधम सिंह नगर बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस पूरी सख्ती से काम कर रही है। नशे के सौदागरों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और ऐसे अपराधियों पर कानून का शिकंजा और कसता जाएगा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सप्लायर और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
इस सफलता पर उधम सिंह नगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से देवभूमि को नशे से मुक्त करने की दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।


Spread the love