पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में चुनाव बाद तनाव के बीच बुधवार रात एक हिंसक घटना में बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ चिंटू को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Spread the love

जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि घटना बुधवार रात करीब 10 बजे बसीरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोत्रा ग्राम पंचायत की राजीव कॉलोनी में हुई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

कैसे बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान रोहित रॉय को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

संदेशखाली में भी चुनाव के बाद हिंसावहीं मंगलवार देर रात संदेशखाली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इस दौरान गोलीबारी में पुलिस और केंद्रीय बलों के 5 जवान भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, न्याजत पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संदेशखाली में ग्रामीणों को डराने-धमकाने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम पर हमला किया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


Spread the love