रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों में मिली जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न साझा किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी का भी आनंद लिया गया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी घुल गया।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत को “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा परचम लहराने” का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व को दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और आम जनता के विश्वास को इस सफलता की असली ताकत बताया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, परवेज खान, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अक्षय गेहलोत, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, राम पाल सिंह, अनिल चौहान, मीना शर्मा, विपिन सिंह गेहलोत, सुरेश कोहली, उपेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, प्रमोद मित्तल, मानिस मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

