

भीमताल/हल्द्वानी। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पनेरू ने उन्हें गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश और हनुमान चालीसा भेंट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प साझा किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।
पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और इसका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बचाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने SSP से जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए विशेष अभियान चलाने का अनुरोध किया। पनेरू ने बताया कि उनके द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस मौके पर SSP नैनीताल ने इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने में हरसंभव सहयोग देगा।
पनेरू ने आम जनता से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।




