
रुद्रपुर/गदरपुर। उधम सिंह नगर के ग्राम सरोवर नगर निवासी वरीस अहमद ने गदरपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रुद्रपुर निवासी विकास सागर पर अवैध वसूली, धमकी और अपहरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार विकास सागर कथित रूप से पिछले तीन वर्षों से पुलिस-प्रशासन के नाम पर प्रति माह धनराशि वसूल रहा था। वरीस अहमद का आरोप है कि चालान के बाद अतिरिक्त रकम मांगने पर विवाद बढ़ गया और उसके भाई के साथ मारपीट तथा जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
शिकायतकर्ता ने फोन रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन भुगतान और अन्य साक्ष्य होने का दावा किया है। पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के साथ मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
सवाल जो उठ रहे हैं:
यदि अवैध वसूली के आरोप सही हैं तो यह रकम किसके नाम पर और किस संरक्षण में वसूली जा रही थी?
क्या पुलिस और प्रशासन के नाम का दुरुपयोग कर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से वसूली का कोई नेटवर्क सक्रिय है?
शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए डिजिटल भुगतान और रिकॉर्डिंग की जांच कब होगी?
कथित अपहरण और धमकी की घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?
मामले की सच्चाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
