टिम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने दुनिया के 5 महान वनडे क्रिकेटर चुने हैं. इस दौरान रवि शास्त्री ने वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को जगह नहीं देकर चौंका दिया है.

Spread the love

1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भारत के 5 महानतम वनडे क्रिकेटरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और रोहित शर्मा को शामिल किया है.

रवि शास्त्री ने चुने वनडे के 5 महान क्रिकेटर

फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने विराट कोहली को टॉप पर रखा और एक दशक से भी ज्यादा समय से उनके शानदार प्रदर्शन और मैच जिताने की क्षमता की तारीफ की. विराट कोहली के अलावा, रवि शास्त्री ने तीन वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों – महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव को शामिल किया है, जो भारत के वनडे क्रिकेट के स्वर्णिम युग की रीढ़ रहे.

सहवाग और युवराज को जगह नहीं देकर चौंकाया

रवि शास्त्री ने इस दौरान हालांकि वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को नजरअंदाज कर दिया. शास्त्री ने कहा, ‘मैं विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को चुनूंगा. और मैंने जसप्रीत बुमराह को इस लिस्ट में इसलिए नहीं रखा, क्योंकि बुमराह के पास अभी तीन-चार साल का क्रिकेट बाकी है. आप जानते ही हैं, ये खिलाड़ी कमोबेश अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ये एक दशक से ज्यादा खेल चुके हैं, कुछ तो डेढ़ दशक से भी ज्यादा, इसलिए और चुनना मुश्किल है. अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो कई और अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन ये मेरे लिए सबसे अलग हैं.’

ये सभी खिलाड़ी असली मैच विनर

अपने चयन के बारे में बताते हुए, रवि शास्त्री ने इन पांचों दिग्गजों की नेतृत्व क्षमता और प्रभाव की दुर्लभ विरासत पर प्रकाश डाला. रवि शास्त्री ने कहा, ‘इनका योगदान असाधारण रहा है. इनमें दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान भी शामिल हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप भी जीता है. और रोहित शर्मा को छोड़कर, इस लिस्ट में सभी वनडे वर्ल्ड कप विजेता हैं, लेकिन तीन दोहरे शतक और 11,000 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा को आप इस लिस्ट से बाहर नहीं कर सकते. वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और ये सभी खिलाड़ी अपने दिन असली मैच विनर होते हैं.’🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love