हिंदी पत्रकारिता दिवस स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के सपनों का उत्तराखंड और पत्रकारिता की जिम्मेदारी के साथ साथ हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकारों का समाज के प्रति उनकी जवाबदेही का भी स्मरण है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के महानायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी ने जिस जनभावना, संस्कृति और पर्वतीय अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उसे आगे बढ़ाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।आज आवश्यकता है कि पत्रकारिता सत्ता और समाज के बीच सेतु बनकर उत्तराखंड के गांवों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और पलायन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाए। यही स्वर्गीय बडोनी जी के सपनों के उत्तराखंड को साकार करने की दिशा में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश के सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पत्रकारों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा का केंद्र रहा है, जहां से अनेक प्रतिष्ठित पत्रकारों और साहित्यकारों ने समाज को नई दिशा दी।वर्तमान समय में पत्रकारिता समाचारों के साथ साथ जनहित के मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता की अपेक्षा व्यक्त की है।अंतरराष्ट्रीय समाचार विश्व मंच पर हिंदी पत्रकारिता की बढ़ती पहचान हिंदी पत्रकारिता अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही है। दुनिया के अनेक देशों में बसे भारतीय समुदाय के बीच हिंदी समाचार माध्यम तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। डिजिटल क्रांति और सोशल मीडिया के विस्तार ने हिंदी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।आज अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों सहित अनेक राष्ट्रों में हिंदी समाचार पोर्टल, टीवी चैनल और डिजिटल मंच सक्रिय हैं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में हिंदी विश्व की प्रभावशाली मीडिया भाषाओं में और मजबूत स्थान बनाएगी।इस अवसर पर विश्वभर में कार्यरत हिंदी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।– अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, ,अध्यक्ष : उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद,
कलम की ताकत, सत्य की पहचान और समाज का दर्पण है हिंदी पत्रकारिता। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन सभी पत्रकारों को नमन, जो निष्पक्षता, साहस और जनहित के लिए निरंतर कार्यरत हैं। आइए, सत्य, लोकतंत्र और जनजागरण के इस पावन मिशन को और सशक्त बनाने का संकल्प लें ✍️
