रुद्रपुर। एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड (कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) द्वारा गुरुवार को किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक अभिषेक अग्रवाल एवं जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना और पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कुमार ग्रुप द्वारा अपने विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पहले भी हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं तथा इस मानसून सत्र में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने सभी लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने बताया कि उनके अनुरोध पर एलएससी इन्फ्राटेक ने पिछले माह बाजपुर के एक इंटर कॉलेज परिसर में भी फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधों का व्यापक वृक्षारोपण किया था। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक संरक्षित रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी मिलकर प्रयास करें तो शहर और देश को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उपस्थित प्रमुख लोग:
अभिषेक अग्रवाल (निदेशक, एलएससी इन्फ्राटेक), मनीष परिहार (जिला खान अधिकारी), ललित दुम्का (प्रबंधक) सहित कुमार ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
