नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग के 35 न्यायिक अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। हाई कोर्ट ने उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली, 2004 के नियम-27 के तहत इन अधिकारियों को 1,63,030 – 2,19,090 रुपये (जे-6) का चयन वेतनमान प्रदान किया है।

Spread the love

अधिकांश को 2020 से यह लाभ मिलेगा ,हालांकि इन जजों के चयन वेतनमान मिलने का तिथि व वर्ष अलग अलग है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया नोटिफिकेशन

रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह लाभ अधिकारियों के नाम के आगे अंकित तिथि और अवधि से प्रभावी माना जाएगा। जिन अधिकारियों को यह लाभ मिला है, उसमें विभिन्न जनपदों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश और अन्य विधिक निकायों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।

ये नाम हैं शामिल

विजयांत कुमार पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी, शंकर राज सेवानिवृत्त, गुरुबख्श सिंह अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण, उत्तराखंड, देहरादून, धर्म सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पौड़ी गढ़वाल, सुबीर कुमार रजिस्ट्रार (सतर्कता), उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नीतू जोशी अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, हरिद्वार, विंध्याचल सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली, मनीष मिश्रा प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, ऊधमसिंह नगर।


Spread the love