उत्तराखंड क्रांति दल के अग्रणी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक?देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

Spread the love


देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट, हल्द्वानी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवाकर भट्ट को विनम्र नमन किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों, पदाधिकारियों और उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया और राज्य के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके निधन से राज्य हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाली आवाज़ हमेशा के लिए मौन हो गई है।”

उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट की निर्भीक राजनीतिक सोच, जनता के मुद्दों पर उनकी दृढ़ता और राज्य के अधिकारों के लिए उनका संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, हरजीत चड्ढा, आफताब हुसैन, राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन सिजवाली, डॉ. केदार पलड़िया, उमेश बेलवाल, मनोज खुलवे, हर्ष जलाल, पंकज सुयाल, रमेश जोशी, योगेश कांडपाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

सभा के अंत में दिवाकर भट्ट के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के हितों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।



Spread the love