उक्रांद ने खोला जिला कार्यालय, संगठन विस्तार को मिलेगी नई दिशा

Spread the love

हल्द्वानी, 07 जून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नैनीताल जिले के नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। मेहरा क्लासेज के समीप, तीन तस, हल्द्वानी स्थित कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह जनतवाल ने फीता काटकर किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नया कार्यालय नैनीताल जिले में पार्टी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनेजय ने कहा कि यह कार्यालय उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य हितों की रक्षा और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए जिला कार्यालय से संपर्क करें। कार्यालय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
उद्घाटन समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।


“जिला कार्यालय नैनीताल के उद्घाटन अवसर पर माया अधिकारी, लोकेश वर्मा, भुवन चंद्र पांडे, बलवंत तिवारी, संजय कुमार, दुर्गेश कुंभा, मान सिंह शाही, मनोहर सिंह शाही, हीरा सिंह शाही, भोला दत्त जोशी एवं मोहन सिंह नेगी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”



जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान,गंगा सिंह
जिला सचिव, उत्तराखंड क्रांति दल, नैनीताल।


Spread the love