उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

Spread the love

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में लोहाघाट की बेटी अदिति पुनेठा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी रैंक में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आयोग ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों, जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

बेटियां बनीं टॉपर

इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर के अलावा वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा के अलावा ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, साक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी को सफलता मिली है।

कौन हैं टॉपर अदिति पुनेठा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में लोहाघाट की रहने वाली अदिति पुनेठा ने डिप्टी एसपी रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह मूल रूप से लोहाघाट के भुमलाई गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में ठाडा ढूंगा, लोहाघाट रहती हैं। अदिति पुनेठा के पिता दीपक पुनेठा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में शाखा प्रबंधक के पद पर बागेश्वर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता भावना पुनेठा शिक्षण कार्य से जुड़ी हुई हैं।


Spread the love