रुद्रपुर। शहर में आयोजित विभिन्न गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान विभिन्न आयोजन समितियों एवं कॉलोनीवासियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। उनके अनुज एवं समाजसेवी संजय ठुकराल भी कई कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
गांधी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव की भजन संध्या में राजकुमार ठुकराल एवं संजय ठुकराल शामिल हुए। इस अवसर पर हल्द्वानी से पहुंचे भजन सम्राट विवेक शर्मा ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कार्यक्रम में मुन्ना उप्रेती, करन सिंह, राजेश देवल, अशोक राजपूत, राजेश कुमार, अशोक कुमार, हरीश, हितेश राजपूत, हैप्पी चौहान, अभिषेक यादव, रोहन देवल, वीनू देवल और अंशु राजपूत सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने भगवान गणेश के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में सुभाष चंद्र बोस युवा कमेटी एवं समस्त आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी की ओर से दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर 35 में आयोजित श्री श्री बाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। कार्यक्रम में उनके अनुज संजय ठुकराल भी उपस्थित रहे। कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष संजू डे, सचिव सूरज राय, कोषाध्यक्ष अमित हालदार, उपसचिव आकाश साना, कार्यक्रम संचालक करन विश्वास, शिवा वैद्य, सागर साहा, सुरेश बैरागी, गोपाल हालदार, आदित्य दास, मनोज राय, अमित राय, शंकर बर्मन, अमित शील, अभय हालदार, शुभम सरकार, शिवा दास, राजेंद्र ढाली राधे, सौरभ मंडल, चेतन विश्वास, राम चक्रवर्ती, अनुराग सरकार, आकाश, अमन तालुकदार, रॉकी बक्शी, सौरभ मदक, प्रसनजीत भक्त, विशाल पांडे और मोहन विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 1 में भी गणेश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल का कॉलोनीवासियों ने स्वागत किया। राजकुमार ठुकराल ने गणपति की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, अवधेश सिंह, कैलाश सिंह, रमेश मिश्रा, विनोद वर्मा, राहुल मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, दीपक, अंकुर, वैभव, रुद्र और शिवांग सहित कॉलोनी के अन्य लोग उपस्थित रहे।
शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव में राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
