हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, रुद्रपुर से 20 बसें और 100 कारों के साथ पहुंचेगा कांग्रेस का काफिलारुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love



रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर बुधवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रखने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी रैली में शामिल होंगे। इसके लिए करीब 20 बसों और लगभग 100 कारों की व्यवस्था की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। नेताओं ने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखेगी तथा संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेगी।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची का गहन परीक्षण करेगा। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन कराने तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया गया, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटने न पाए।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 8 अगस्त की हल्द्वानी रैली संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ रैली में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं और उनकी मेहनत से ही पार्टी को सफलता मिलती है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि रैली की तैयारियों के साथ-साथ एसआईआर अभियान को भी पूरी गंभीरता से लेना होगा। लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में बना रहे, यह सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग देने का आह्वान किया।
बैठक में रैली के रुद्रपुर प्रभारी विजय भुड्डी, एसआईआर के सह प्रभारी नारायण हाल्दार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण सिंह नेगी, संदीप चीमा, ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह बिष्ट, अशोक राय, नासिर अली, पार्षद परवेज कुरैशी, बाबू खान, रिजवान, अशफाक अंसारी, गौरव गिरि, राजू कोली, अमरीक सिंह, सुनील चुघ, मदन लाल खन्ना, प्रकाश शर्मा, उमा सरकार, प्रीति साना, सरोज शर्मा, चेतन भट्ट, असीत बाला, शिवपद सरकार, उमर अली, रंजीत सिंह राणा, संजय ठुकराल, अबरार अहमद, राजेंद्र शर्मा, जयदेव, मोहन कुमार, केरू मंडल, ललित बिष्ट, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, अंकित बठला, गगन ग्रोवर, हनी ग्रोवर, कमलदीप सोनकर, संजीव नंदी, अभय श्रीवास्तव, आदेश गंगवार, अशोक रस्तौगी, राम सेवक कोली, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, खगोपति विश्वास, निसार अहमद, सुनील जालिम, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, फरमान सिद्दीकी, रंजीत तिवारी, सुरेश यादव, संजीव राठौर, कलीम अहमद, जगदीश, अनूप कोली, राजेश सक्सेना, राजेश कुमार, रूपेश सैनी, अरविंद कुमार, शुभांकर मंडल और जीवन मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी रैली को ऐतिहासिक बनाने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।


Spread the love