आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Spread the love

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई देंगी। आज कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजक्ट मिलेगा, जिसे करने में आपको आनंद और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

वृषभ दैनिक राशिफल: आज किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मन धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगेगा। कार्य में भाग्य भी आपका साथ मिलेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकता है। अचानक से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। वहीं कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। साझेदारी में ज्यादा लाभ होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी में संयम रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपके नए शत्रु बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज दिन की शुरूआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन मध्यकाल में आप थोड़े आलसी नजर आ सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ज्ञान में वृद्धि होने की संभावना है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल: आज घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आज कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में भी सुधार हो सकता है। अत्यधिक उत्साहित होने से नुकसान भी हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होंगी। किसी समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य के भरोसे न रहें बल्कि, अपने कर्म करें।

धनु दैनिक राशिफल: आज कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें।

मीन दैनिक राशिफल: आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी।


Spread the love