अमेरिका में एक हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान के लैंड होते ही यात्री कूदकर भागते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Spread the love

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को तुरंत ही विमान से बाहर निकाला गया, सामने आए वीडियो में यात्री आपातकालीन स्लाइड का इस्तेमाल करके बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, निकासी के दौरान चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विमान के इंजन में आई खराबी

हार्ट्सफील्ड-जैक्सन दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है, जहां इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामा मचा रहा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इंजन की खराबी की गहन जांच की जा रही है। प्रभावित यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

आपातकालीन स्लाइड का उपयोग जरूरत पड़ने पर विमान से तेजी से बाहर निकलने के लिए उपयोग किया जाता है, हालांकि इस स्लाइड की डिजाइन सीधी खड़ी हुई हैं, जिसके कारण मामूली चोटें ही लग जाती हैं। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में से कुछ लोगों ने स्टाफ की प्रशंसा की, जबकि कुछ ने इसे बेहद डरावना बताया है। इस गंभीर घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं आई और कुछ ही घंटों में स्थिति को सुलझा लिया गया।


Spread the love